बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय कृषि मंडी के निकट स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आज बृहस्पतिवार को श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के तत्वाधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह की इकतीसवीं पुण्यतिथि 51 जरुरतमंदों को कंबल देकर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों विश्वकर्मा वंशी उपस्थिति रहे।
श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों द्वारा कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत भगवान विश्वकर्मा के पूजन अर्चन के साथ की गई।
वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति स्व० ज्ञानी जैल सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण पर चर्चा की। सादगी और ईमानदारी के पर्याय रहे स्व० जैल सिंह अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. छेदीलाल विश्वकर्मा (शर्मा), जो विश्वकर्मा समाज के एक प्रमुख नेता थे, जिन्होंने समाज सेवा में अपना पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, जिनका हाल ही में (दिसंबर 2025) मध्यप्रदेश में किसी कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया, जिससे समाज में शोक की लहर है और उन्हें प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। वे समाज के लिए किए गए कार्यों और दिखाए गए मार्ग के लिए याद किए जाते हैं, उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई।
आज के कार्यक्रम में ही बेल्थरा रोड नगर के दो विश्वकर्मा वंशीय स्व० गोपाल जी शर्मा व स्व० किशन शर्मा के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा ने समिति द्वारा श्री विश्वकर्मा समाज सहायता कोष स्थापना का सुझाव, विश्वकर्मा समाज से प्रत्येक परिवार में मंदिर में सहयोग हेतु एक-एक गुल्लक की व्यवस्था, मंदिर निर्माण व श्री विश्वकर्मा पूजा समारोह के आय व्यय का लेखा जोखा, श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के कार्यकारिणी विस्तार में प्रबंधक राम उग्रह शर्मा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, सचिव रमेश चंद्र शर्मा, महामंत्री संतोष शर्मा, आय-व्यय निरीक्षक मिथिलेश शर्मा, सूचना मंत्री शेषनाथ शर्मा, वरिष्ठ सदस्य नीबू लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी पत्रकार धनंजय शर्मा व पत्रकार घनश्याम शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में पधारे विद्या सागर शर्मा, बृजेश शर्मा (मऊ), सुरेश शर्मा, रामाश्रय शर्मा, केशव शर्मा सहित कई लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री कमल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष हरेराम शर्मा, डा. गुलाब चंद शर्मा, डा. रामू शर्मा, दीनानाथ शर्मा, घनश्याम शर्मा, शिवशंकर शर्मा, केशव शर्मा, संतोष शर्मा, बिकाऊ शर्मा, मुन्ना शर्मा, जनार्दन शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।



