बलिया में अत्यधिक शीतलहर, कोहरे एवं गलन के चलते सोमवार व मंगलवार को कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय बंद

बलिया। जिलाधिकारी बलिया द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में जनपद बलिया में अत्यधिक शीतलहर कोहरे, गलन एवं न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं हित संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए जनपद बलिया के समस्त परिषदीय प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालय और शासकीय सहायता प्राप्त अन्य समस्त बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 29 दिसंबर 2025 एवं 30 दिसंबर 2025 को छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश रहेगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ विद्यालय पर ससमय उपस्थित रहकर शासकीय एवं विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
उन्होंने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया है।


विज्ञापन