कोलौरा कंपोजिट विद्यालय में शारदा नारायण हाॅस्पिटल ने लगाया निःशुल्क शिविर, 197 लोग हुए लाभान्वित

मौसमी बदलाव में बढ़ेंगे संक्रमण रोग - डॉ संजय सिंह 

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कोलौरा गांव कंपोजिट विद्यालय पर आज शारदा नारायण हाॅस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जहां 197 लोगों ने निःशुल्क जांच और दवाओं लाभ उठाया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने कहा कि मौसम में नित्यप्रति हो रहा बदलाव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। तापमान के उतार-चढ़ाव में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वृद्ध और नवजात बच्चों को विशेष खतरा बना रहता है। हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। सांस रोगियों के लिए भी यह मौसम खतरनाक हो जाता है। इसके साथ ऐसे मौसम में संक्रमण रोग तेजी से फैलता है। आक्समिक परेशानी होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। 
डॉ सिंह ने मौसमी रोगों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सुरक्षा के उपाय बताये। शिविर में 197 मरीजों के शुगर, ब्लडप्रेशर, आंख व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इस दौरान बांझपन रोग के बारे लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें आईवीएफ तकनीकी के बारे में जागरूक किया गया।

विज्ञापन