बलिया में जीप के धक्के से युवक की मौत

रिपोर्ट - गौहर खान ब्यूरो बलिया 

29 वर्षीय मृतक युवक उभांव थानांतर्गत अखोप गांव निवासी 

सिकन्दरपुर, बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के समीप जीप के धक्के से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव निवासी रामू गुप्ता पुत्र दीनदयाल गुप्ता सिकन्दरपुर से शुक्रवार की अपराह्न अपने गांव की ओर जा रहे थे कि तिलौली के समीप सामने से आ रही जीप ने बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर होने के बाद जीप चालक जीप छोड़कर वहां से फरार हो गया जबकि रामू गुप्ता गंभीर रूप से घायल होकर वहीं तड़पते रहे, घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दिया तथा एंबुलेंस के पहुंचने पर लोगों ने माल्दह पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज यादव को सूचना दी। तत्काल एंबुलेंस पर लादकर उन्हें सिकंदरपुर सीएचसी लाया जा रहा था कि रास्ते में रामू ने दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी होने के बाद परिजन रोते बिलखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंच गए।
विज्ञापन