गैस सिलेंडर के लिए गैस गोदामों पर ग्राहकों की लम्बी लाइन

लाइन के लिए ग्राहक आपस में उलझे 

बेल्थरा रोड, बलिया।
बेल्थरा रोड में ओम गैस एजेंसी की कुशहा भांड़ स्थित गैस गोदाम में चार बजे भोर से ही गैस के लिए ग्राहकों की लम्बी लाइन देखी गई।
ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध को लेकर गैस के लिए उपभोक्ताओं में उहापोह की स्थिति बनी हुई है जिससे क्षेत्र में गैस की किल्लत हो गई है। यह गैस किल्लत होली के पहले से ही बनी हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि भोर में ही सिलेंडर लेकर लाइन में लग जाते हैं। कई दिनों लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही।
गैस को लेकर आए दिन गैस एजेंसी के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच झिकझिक होती रहती है। वहीं गैस गोदाम पर पहुंचे ओम गैस एजेंसी के मालिक ओमप्रकाश सर्राफ ने गैस किल्लत को लेकर मीडिया से ऑफ कैमरा बात करने में बस यही कहा कि आप तो सब जानते हैं...? और ऑन कैमरा बात करने से इनकार किया।
गैस कंपनियों द्वारा गैस बुकिंग का समय 21 दिन से 25 दिन कर दिया गया है, बुकिंग के 48 घंटे बाद लंबी लाइन में लगने के बाद ओटीपी देने के पर ही गैस सिलेंडर मिल पा रहे हैं। हालांकि आज होम डिलीवरी के लिए निकली गाड़ियां भी बेल्थरा रोड नगर में देखी गईं। 
वहीं गैस एजेंसियों पर केवाईसी अपडेट और गैस बुकिंग के लिए भी लंबी लाइन देखी गई।

विज्ञापन