मंडल रेल प्रबंधक ने हंडिया खास-भीटी रेल खण्ड का किया पुश ट्रॉली निरीक्षण

वाराणसी। 14 मार्च, 2026।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में आज शनिवार (14 मार्च 2026) को हंडिया खास-भीटी रेल खण्ड का पुश ट्रॉली निरीक्षण किया ।   
इसके पूर्व सड़क मार्ग से हंडिया खास स्टेशन पर पहुंचने के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने हंडिया खास रेलवे स्टेशन पर परिचालनिक व्यवस्था, संरक्षा उपकरण, यात्री सुविधाओं, दिव्यांग यात्री सुविधाओं, स्टेशन के रख-रखाव तथा साफ-सफाई का व्यापक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने स्टेशन भवन के खाली कमरों को उपयोग में लाने, स्टेशन से परित्यक्त सामग्री हटाने तथा रेल परिसंपत्तियों के कुशल प्रबंधन का निर्देश दिया।
इसी क्रम में उन्होंने डाउन साइड भीटी इंड पर पॉइन्ट सं 209A एवं 209B का पॉइंट्स एण्ड क्रॉसिंग निरीक्षण किया। स्विच रेल की स्टॉक रेल से प्रॉपर हाउसिंग, गेज परीक्षण तथा फेल सेफ प्रणाली की कार्य क्षमता परखी। उन्होंने किमी सं 290/26 पर स्थित स्विच एक्सटेंशन जॉइंट का भी संरक्षा निरीक्षण किया और संबंधित को निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने हंडिया यार्ड के निकट रेलवे क्रासिंग सं 49 B C का भी संरक्षा निरीक्षण किया और गेटमैन विवेकानंद का संरक्षा ज्ञान परखा।
मंडल रेल प्रबंधक ने हंडिया खास से भीटी तक स्टील की ’सेफ्टी फेंसिंग’ डब्ल्यू-बीम मेटल लगाने के कार्यों का पुश ट्रॉली से निरीक्षण किया। उन्होंने बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर हंडिया खास से भीटी स्टेशन तक रेलवे लाइनों के दोनों तरफ 110TKM ट्रैक रुट किमी ’सेफ्टी फेंसिंग’ डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप फेंसिंग लगाने के कार्य का वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार सिंह एवं कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ लाइनों के दोनों तरफ ’सेफ्टी फेंसिंग’ के चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और बचे हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने करने का सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अक्सर पशुओं के आ जाने एवं तीव्रगामी ट्रेनों की चपेट में आ जाने के कारण उनके कटने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। रेल लाइनों के किनारे सेफ्टी फेंसिंग लग जाने से पशुओं की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लग सकेगी तथा रेल भूमि पर अनावश्यक अतिक्रमण पर भी लगाम लगेगी। फलस्वरूप ट्रेनें अनुमन्य गति से निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगी।
 इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार सिंह ,वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय सहायक मंडल इंजीनियर लाइन श्रीमती मुक्ता सिंह सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित रहे।




विज्ञापन