बेल्थरा रोड, बलिया। तहसील क्षेत्र के खैरा खास मौजा में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। घटना लगभग शाम 4:15 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर गुलाबी टोला, खैरा खास मौजा में अचानक आग लग गई, जिससे महुआतार, चैनपुर गुलौरा मठिया निवासी छोटे लाल यादव पुत्र स्वर्गीय रामबली यादव की लगभग 10 कट्ठा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पीआरबी 5429 मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य खेतों तक फैलने से रोका जा सका।



