बेल्थरा रोड के हल्दीरामपुर गांव की छपिया बस्ती में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने अहम पहल की है।
सोमवार की दोपहर जिला ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष तथा सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह छपिया बस्ती में पीड़ितों के बीच पहुंचे।
निजी मद से उन्होंने करीब 30 परिवारों को बर्तन सेट समेत दैनिक जरूरतों का सामान प्रदान करते हुए अधिकारियों को भी पीड़ित परिवारों की सरकारी मद से पूरी मदद करने के लिए दिशा निर्देशित किया।
इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने पीड़ित विक्रम (जिनके बेटी की शादी जून में होना निश्चित है ) उनकी भी यथा संभव मदद करने का भरोसा दिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान ब्लाक प्रमुख ने कहा कि ऐसे पीड़ित परिवार जिनके घर इस अग्निकांड में जल गए हैं ,उन्हें त्वरित रूप से मुख्यमंत्री आवास योजना ( आपदा ) के तहत आवास प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी फैसल आलम समेत ग्रामवासी मौजूद रहे।



