बलिया। कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 24-26 अप्रैल तक चलने वाले सब जूनियर, कैडेट, जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन चौक स्टेडियम लखनऊ में हुआ। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के सचिव सुमित झा के नेतृत्व में 40 खिलाड़ियों के दल ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हनी सोनी और आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाते नेशनल चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर लिया। जनपद को दो स्वर्ण, चार रजत, पांच कांस्य समेत बलिया को कुल 11 पदक से संतोष करना पड़ा। जनपद के
हनी सोनी व आयुष कुमार को स्वर्ण पदक,पलक गुप्ता, आयुष कुमार,अहिल रज़ा खान, ऋषि गुप्ता रजत पदक के साथ ही प्रिया मिश्रा, अलोक कुमार,रिया और अयुषी सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव सुमित कुमार झा ने बताया कि शहर के भृगु आश्रम निवासी हनी सोनी ने लगातार तीसरी बार नेशनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। आपको बताते चले कि इससे पूर्व भी हनी ने नेशनल में पदक जीत कर बलिया को गर्वांवित किया है ।स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में स्पोर्ट्स कराटे का विकास सतत् आगे बढ़ रहा है पुनः जनपद के खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाएंगे। प्रतियोगिता में मुकेश कुमार और कमल यादव की कोच की भूमिका सराहनीय रही।
आरिफ हुसैन, नकुल रावत, आशीष कुमार, दिनेश गुप्ता एड. राजेश श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, डॉ० अखिलेश सिन्हा, लाल बाबू रावत, सावन, संजीव वर्मा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं।



