बलिया जिले में 07 मई को महिला जनसुनवाई व जागरूकता चौपाल का आयोजन

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर जनपद में महिलाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 07 मई 2026 (वृहस्पतिवार) को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सदस्य सचिव, राज्य महिला आयोग के पत्र के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जनपदों में राजकीय गेस्ट हाउसों में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, त्वरित न्याय दिलाने तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद बलिया में इस कार्यक्रम के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव को नामित किया गया है। उनके द्वारा 07 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, बलिया में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक की जाएगी।
कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं महिला थाना प्रभारी की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है, ताकि महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। प्रशासन ने जिले की महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर इस जनसुनवाई का लाभ उठाएं।

विज्ञापन