बेल्थरा रोड, बलिया। कस्बे के चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में पवन सुत सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जी का भव्य वार्षिकोत्सव एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें 15.5.2026 दिन शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे से हनुमान चालीसा का अखंड पाठ तथा अगले दिन 16.5.2026 को दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे हवन, पूजन, आरती के साथ पूर्णाहुति कर भक्तों के बीच महा प्रसाद वितरण होगा और शाम को 7:00 बजे से वृहद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बाल गोपाल सहित सभी श्रद्धालु भक्तगण सादर आमंत्रित हैं। यह भव्य वार्षिकोत्सव, भंडारा व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो, सभी भक्तों से निवेदन के साथ तन, मन, धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपील की गई है। उक्त कार्य क्रम में पवन सुत सेवा समिति के सभी सदस्य मिलकर तन, मन, धन से अनवरत रूप से अपनी अपनी सेवादान देंगे।



