26 जनवरी 2027 को दिये जाने वाले पद्मभूषण, पद्म विभूषण तथा पद्मश्री पुरस्कारों के लिए करें आवेदन

बलिया। मुख्य सचिव, एस.पी. गोयल, उत्तर प्रदेश, शासन लखनऊ द्वारा 26 जनवरी-2027 को पद्मविभूषण, पद्मभूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारो से संबंधित संस्तुतिया उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश के क्रम में जनपद के सुयोग्य महानुभावों के नामों की संस्तुतियां प्रेषित करने से पूर्व विशेष रूप से मानक निर्धारित किया गया है जो निम्नवत है- पद्म पुरस्कारों हेतु- समाज के पिछड़े/अछूते क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले व्यक्ति(AI) आयुर्वेद एवं शोध क्षेत्र तथा सांस्कृतिक, विविधता आदि से संबंधित क्षेत्रों के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट/ विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं पर विचार किया जाए। पर्यावरण, शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा इत्यादि के क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, कार्य करने वाले प्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ आवेदक अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में दो प्रतियों में 'साइटेशन' जिला सूचना कार्यालय बलिया में 10 जून 2026 तक अवश्य जमा कर देवें ताकि समय से जिलाधिकारी बलिया से अग्रसारित कराकर शासन को 20 जून 2026 तक उपलब्ध कराया जा सकें। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए जिला सूचना कार्यालय जनता मार्केट, स्टेशन रोड, बलिया में संपर्क करें।

विज्ञापन