बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम तारा निवास गली बलिया द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 28 मई 2026 को सुब्रोश प्राइवेट लिमिटेड गौतम बुद्ध नगर में अप्रेंटिसशिप हेतु किया जा रहा है। अप्रेंटिसशिप हेतु योग्यता 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई,
वेतन- 19000 प्रतिमाह
आयु- 18 से 36 वर्ष,
कार्य स्थल-नोएडा हेतु विभिन्न पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से उनके योग्यता के अनुरूप चयन की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैम्पस चयन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा।



