उभांव पुलिस ने बेल्थरा रोड से पांच वारंटियों को लिया हिरासत में

माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई 

बलिया। माननीय न्यायालय जे.एम. द्वितीय बलिया द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मु०नं० 2398/2017 सरकार बनाम उमेश में आज थाना उभांव पुलिस टीम ने बेल्थरा रोड नगर से पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज वृहस्पतिवार (07.05.2026) को थाना उभांव के उ०नि० मुकेश कुमार व हमराही हे०का० प्रेम बहादुर सिंह, का० अजीत गुप्त, का० सत्येन्द्र पासवान द्वारा माननीय न्यायालय जे.एम. द्वितीय बलिया द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मु०नं० 2398/2017 धारा 147, 148, 149, 332, 333, 336, 353, 341, 283, 307, 308 भादवि व 7 सीएल एक्ट थाना उभांव, सरकार बनाम उमेश में पांच वारंटियों संदीप वर्मा पुत्र सत्यनारायण निवासी वार्ड नं० 7, कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव बलिया, शिवकुमार पुत्र शिवमुनी निवासी बिचला पोखरा कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव, अनिकेत उर्फ डी०के० पुत्र स्व० महेन्द्र, अंशु पुत्र शेषनाथ और धीरज कुमार पुत्र सुरेन्द्र निवासीगण वार्ड नं० 02 कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव बलिया के घर पर दविश देकर वारंट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।

 





विज्ञापन