लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल विस्तार में वाराणसी भाजपा के जिलाध्यक्ष, पूर्वांचल में विश्वकर्मा समाज की आन-बान-शान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृपापात्र एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद विश्वकर्मा समाज में खुशी है।
इसी क्रम में मंगलवार को श्री विश्वकर्मा को संयोजक नमामि गंगे लखनऊ, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा महेन्द्र और प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) विश्वकर्मा महासभा उत्तर प्रदेश अश्वनी कुमार शर्मा के साथ विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मारकंडे शर्मा राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को बधाई देने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मंत्री श्री विश्वकर्मा ने मारकंडे शर्मा को मिष्ठान खिलाकर बधाई स्वीकार की। मारकंडे विश्वकर्मा ने श्री विश्वकर्मा को मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।



