बलिया में पटीदार ने नारियल को गोली मारकर किया घायल, स्थिति ख़तरे से बाहर

बलिया। सिकंदरपुर थानांतर्गत हरनाटार में आपसी रंजिश में धनंजय राय ने अपने पड़ोसी आयुष राय उर्फ नारियल पर गोली चला दी जिसमें नारियल राय को कोहनी में चोट लगी है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायल की स्थिति ख़तरे से बाहर बताई जा रही है।
शनिवार देर रात एक वीडियो बयान जारी करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार (23.05.2026) को रात्रि करीब 10.55 बजे सिकन्दरपुर थानांतर्गत ग्राम हरनाटार निवासी आयुष राय उर्फ नारियल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले उसके पटीदार ने उस पर फायर किया, जिसमें उसके बाएं हाथ की कोहनी में चोट लगी है, तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। साथ ही साथ जो प्रथम दृष्ट्या जो पूछताछ में आया है, बकौल आयुष राय, उसके घर के सामने रहने वाले पटीदार धनंजय राय के द्वारा यह घटना कारित की गई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर धनंजय राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, और आयुष राय के परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। साथ ही संपूर्ण घटना की गहराई से विवेचना की जा रही है। मौके पर शांति है। और घायल आयुष राय की स्थिति खतरे से बाहर है। 


विज्ञापन