पशुहारी ग्राम प्रधान प्रभाशंकर राजभर को मातृ शोक

बेल्थरा रोड, बलिया। विकास खंड सीयर अंतर्गत पशुहारी ग्राम प्रधान प्रभाशंकर राजभर की मां मराछी देवी का हृदयगति रुकने से ९३ साल की आयु में रविवार को निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान प्रभाशंकर राजभर की मां को आज दिल का दौरा पड़ने के बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए मऊ ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी सांसें थम गईं। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनके तीन पुत्र और एक पुत्री सहित कई नाती- पोते हैं।
कल सोमवार को तुर्तीपार श्मशान घाट पर वैदिक रीति रिवाज के साथ लगभग १० बजे पूर्वाह्न अंतिम संस्कार किया जाएगा।
  भारत मीडिया परिवार की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजली।
विज्ञापन