बलिया में लॉ छात्रों के लिए जून में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का आयोजन

25 मई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक कर सकेंगे आवेदन 

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अध्यक्ष एवं माननीय जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के आदेशानुसार जनपद बलिया में स्थापित लॉ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए जून 2026 में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बलिया के तत्वावधान में संचालित होगा। इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। बलिया स्थित बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विधि महाविद्यालयों में एलएलबी एवं एलएलएम पाठ्यक्रम में अध्ययनरत इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अपना आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, दीवानी न्यायालय, बलिया में 25 मई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा दी गई।


विज्ञापन