रंजीत विश्वकर्मा होंगे अब भीमपुरा थानाध्यक्ष

अखिलेश चन्द्र पाण्डेय को फेफना थाने की कमान 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आज जनहित/प्रशासनिक हित में एक उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर करते हुए दो उपनिरीक्षकों को थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी है, उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित उपनिरीक्षकों को नवीन कार्य स्थल पर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यह स्थानांतरण जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। 
स्थानांतरण के क्रम में चौकी प्रभारी बिचलाघाट थाना कोतवाली बलिया उप निरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा को जिले के पश्चिमी छोर पर स्थित भीमपुरा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष फेफना उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को लाइन हाजिर करते हुए भीमपुरा थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय को फेफना थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने संबंधित उपनिरीक्षकों को नवीन कार्यस्थल पर पहुंच कर अपना कार्यभार तत्काल ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन