विश्व रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर 12 किया रक्तदान, आज से ही चलेगा अभियान

एक रक्तदान से बचती है तीन जिंदगियां - डॉ संजय सिंह 
मऊ। शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर शारदा नारायण एनिमिया फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त दान किया गया। 
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान ख़ून, प्लेटलेट्स एवं प्लाज्मा के माध्यम से तीन लोगों की जिन्दगी बचाता है। रक्तदान को लेकर लोगों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही वजन कम होना तथा रक्त बनने की प्रक्रिया और तेज हो जाती है। मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। शारदा नारायण एनिमिया फाउंडेशन द्वारा प्रति माह थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को लगभग 50 यूनिट रक्त दिया जाता है। 
शारदा नारायण में स्थापित अत्याधुनिक ब्लड बैंक के माध्यम से प्रतिवर्ष से हजारों लोगों को जीवन बचाया जाता है। रक्तदान शिविर में शारदा नारायण नर्सिंग एंड पैरामेडिकल पहसा गड़वा 12 विद्यार्थियों ने अपने रक्त का महादान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को डॉ राहुल कुमार, डॉ मलिक अता-उर- रहमान, शिवकुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। रविवार को विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान का अभियान चलता रहेगा।

विज्ञापन