"बड़े मंगल" पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

ट्रस्ट द्वारा भंडारे में पहुंचे बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री 

बेल्थरा रोड, बलिया। कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज स्थानीय चौधरी चरण सिंह तिराहा (त्रिमुहानी) स्थित हनुमान मंदिर के पास सातवें "बड़े मंगल" के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मन्दिर में हनुमान जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। 
कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई, जिसका उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें छोला-चावल सहित अन्य व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया गया। 
ट्रस्ट के चेयरमैन प्रशांत रंजन यादव ने बताया कि इस अवसर पर हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।
आज के भंडारा आयोजन के साथ बच्चों को ट्रस्ट की तरफ से बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, लंच बॉक्स और टॉफी प्रदान की गई। इस पहल की सबने प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा और सेवा को बढ़ावा देने वाला एक सकारात्मक कदम बताया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आदित्य नारायण, मनीष जायसवाल, राहुल गुप्ता, संजय बरनवाल, विष्णु चौरसिया, सभासद नीलेश दीपू, सुशील कुमार, अमित, मौर्य, आयुष, दीपक गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा, शाहनवाज, आमिर, पिंटू, अनुज, दिव्यांश, रजत, किशन, सचिन कुमार, आनंद गुप्ता, आलोक, शुभम, अमन, समीर आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन