बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया द्वारा राजकीय आईo टीo आईo रामपुर उदयभान बलिया में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन शनिवार (04 जुलाई 2026) को निजी क्षेत्र की कम्पनी लार्सन एंड टर्बो द्वारा शर्टिंग कारपेंटर, सरिया फीटर, राजमिस्त्री, स्कार्फ फोल्टर, टाइल्स मार्बल, पेंटर, हेल्पर, सुपरवाइजर पदों हेतु वेतन/मानदेय 22000 से 45000 व अन्य सुविधाएं (सेवा शर्तों के अनुसार) कार्य स्थल- जामनगर, गुजरात शैक्षिक योग्यता आई० टी० आई० फिटर ट्रेड बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।
मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।



