उभांव पुलिस ने डायल-112 पर लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले 3 युवकों को किया गिरफ्तार

बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव पुलिस ने डायल-112 पर लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले 3 युवकों को आज गिरफ्तार कर माननीय ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार शनिवार (11.07.2026) सायं लगभग 19.55 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों द्वारा दो लोगों की गाड़ी की चाभी और 4500 रुपए छीन लिए गए हैं। प्राप्त सूचना पर डायल-112 व उभांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सचिन यादव पुत्र स्व० घूरा शंकर यादव निवासी जिउतपुरा (उम्र 26 वर्ष), यश यादव पुत्र अनिल यादव निवासी भीटा भुवारी (उम्र 20 वर्ष) और गुफरान पुत्र नवीउल्लाह खान निवासी तिरनई खिजिरपुर (उम्र 30 वर्ष) को थाने पर लाया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उन तीनों लोगों ने झूठी सूचना देकर डायल 112 बुलाया था। गाड़ी की चाभी निकालने व 4500 रुपए छिनने जैसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई थी। डायल-112 पर झूठी सूचना देने व गुमराह करने को लेकर तीनों युवकों/अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर माननीय ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड जनपद बलिया भेज दिया गया। 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० देवी प्रसाद मिश्रा, का० सर्वजीत यादव और का० बृजेश सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन