बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में आज शनिवार (11.07.2026) को जनपद के सभी थानों पर 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन कर पुलिस टीम व प्रशासनिक टीम के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही की गयी ।
जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिले में थाना समाधान दिवस पर प्राप्त कुल 90 प्रार्थना पत्रों त्वरित कार्यवाही करते हुए 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।



