समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास हेतु करें आवेदन

बलिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास हरपुर बलिया एवं राजकीय अनु० जाति बालिका छात्रावास बलिया में संचालित है, जिसमें छात्र / छात्राओं के  लिए निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, छात्रावास में प्रवेश हेतु वही छात्र / छात्राएं अर्हत होगें जो कि समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखते हों। छात्रावास में प्रवेश हेतु कुल क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे तथा अवशेष 30  प्रतिशत अन्य पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग छात्रों के लिए आरक्षित होंगें। विकलांग छात्रों को प्रवेश हेतु वरियता प्रदान की जायेगी। छात्रावास में प्रवेश छात्र की योग्यता/उच्च शिक्षा की प्राथमिकता / मूल निवास स्थान की दूरी आदि के आधार पर होगा। सामान्य योग्यता के छात्र / छात्राओं को प्रवेश हेतु प्राथमिकता का आधार आर्थिक होगा। जो छात्र / छात्रा इस छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते है वे https:/upswdhms.in  पर ऑनलाइन आवेदन 01 जुलाई 2028 से 30 जुलाई 2026 तक करें।

विज्ञापन