उभांव पुलिस ने 4 चोरी की बाइकों के साथ चार बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

बेल्थरा रोड, बलिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में उभांव पुलिस ने 4 चोरी की बाइकों के साथ चार बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 06 अगस्त 2026 को उभांव थाने में आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि हमारी गाड़ी नं. UP 32 HP 1890 पैशन प्रो T.R. हमारे घर के सामने से 06 अगस्त 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना उभांव में मु.अ.सं. 186/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में आज शनिवार 15 अगस्त 2026 को थाना उभांव पुलिस टीम के उ.नि. नीरज यादव व हमराहियों उ.नि. सूर्य प्रकाश दूबे, हे.का. रामविलास यादव, का. सत्येन्द्र कुमार, का. अजीत कुमार गुप्ता, का. नित्य प्रकाश, का. ऋषभ सिंह, का. रामबचन गुप्ता, का. शुभम प्रकाश और का. मो. अरशद द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 06 अगस्त 2026 को अमुर्तानी मोहल्ला कस्बा बेल्थरा रोड के पास से चोरी हुई मोटर साइकिल UP 32 HP 1890 पैसन को कुछ व्यक्तियों द्वारा चैनपुर बन्धा के बगल में झाड़ियों से मोटर साइकिलों को लेकर बिहार जाने के फिराक में थे, पुलिस टीम ने चैनपुर बन्धा के बगल झाड़ियों के लगभग 50 मीटर पहले घेरकर 04 संदिग्ध मोटर साइकिल 
UP 32 HP 1890 PASSION PRO
UP 52 BJ 0168 HF Deluxe UP 52 BD 2605 HF Deluxe 04.UP52AF0864 Hf deluxe 
के साथ पंकज पाल पुत्र रामाश्रय पाल निवासी ग्राम गुठनी थाना गुठनी जनपद सिवान, बिहार,
अंशु राम पुत्र नागेन्द्र राम निवासी ग्राम डड़ैला थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार, शिवम प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार और आदित्य कुमार पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार को पुलिस हिरासत में लिया गया । 
हिरासत में लिये व्यक्तियों से वाहनों के बारे में पूछताछ किया गया तो जरूरी कागजात दिखानें में असमर्थ रहे व मो.सा. नं. UP 32 HP 1890 PASSION PRO को ई-चालान ऐप से चेक किया गया तो वाहन का चेचिस नं MBLHA10BNGGD00355 इंजन नं HA10EVGGD08805 अंकित प्रदर्शित हुआ जो मु.अ.स. 186/26 धारा 303(2)BNS से सम्बन्धित वाहन है जो उपरोक्त मुकदमे में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों पंकज पाल, अंशु राम, शिवम प्रजापति और आदित्य कुमार को समय 02.31 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य तीनों मोटर साइकिलों का ई-चालान एप के माध्यम से चेक किया गया तो अन्य तीनों भी अलग-अलग जनपद के थानांतर्गत चोरी की मोटर साईकिल ही है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय जनपद बलिया भेज दिया गया।



विज्ञापन