बलिया/गोरखपुर। विश्व देव ज्ञान ज्योति धार्मिक संस्थान के तत्वावधान में गोरखपुर में आयोजित दो दिवसीय श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण कथा एवं भजनोपदेश कार्यक्रम में बलिया के साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार 'अंशु' को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
बलिया के इसारी सलेमपुर निवासी कवि/साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार "अंशु" ने बताया कि विश्व देव ज्ञान ज्योति धार्मिक संस्थान के तत्वावधान में अशोकनगर, दक्षिणी बसारतपुर, गोरखपुर के विश्वकर्मा भवन में कल 15 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित दो दिवसीय श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण कथा एवं भजनोपदेश कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है उन्होंने बताया कि कथा वाचक एवं भजनोपदेशक पंडित शत्रुघ्न लाल विश्वकर्मा के श्री मुख से श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण की कथा दोनों दिन अपराह्न 2:00 से सांय 6:00 बजे तक सुनी जा सकेगी। दूसरे दिन 16 अगस्त को कथा समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान गोरखपुर के संयोजक आचार्य कृष्णा शर्मा के आह्वान पर कई जिलों से विश्वकर्मा वंशियोंके पहुंचने की संभावना है।



