बनकरा सैय्यद बुखारा गांव के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह का असामयिक निधन, गांव में शोक का माहौल

बेल्थरा रोड, बलिया। विकास खंड सीयर क्षेत्र के बनकरा सैय्यद बुखारा गांव के पूर्व प्रधान और कोटेदार रणजीत सिंह का 56 वर्ष की आयु में मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही गांव सहित उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। 
दुखद घटना की सूचना मिलते ही उनके घर पर जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों का ताता लगा हुआ है।बताया जा रहा है कि वह घर से सुबह टहलने के लिए निकले थे, इसी दौरान अचानक जमीन पर गिर पड़े। लोगों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। आनन फानन में उन्हें सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार तुर्ती पार स्थित सरयू नदी के तट पर किया जायेगा।


विज्ञापन