रसड़ा में स्व० मंशा देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर जरुरतमंद गरीबों को वस्त्र वितरण

रसड़ा, बलिया। तहसील क्षेत्र के खलीलपुर गांव में समाज सेवी रिटायर सूबेदार मेजर लल्लन शर्मा की धर्मपत्नी स्व० मंशा देवी की तृतीय पुण्य तिथि श्रद्धा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। 
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज द्वारा स्व० मंशा देवी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुत ही भाग्यशाली इनका परिवार व उनकी पत्नी हैं जो उनके देहावसान के बाद भी उनको याद किया जा रहा है। यह समाज के लिए एक बहुत ही अच्छा संदेश है ।पूरे समाज को लल्लन शर्मा से सीख लेनी चाहिए। इसके बाद लल्लन शर्मा ने स्व० मंशा देवी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि हम उनकी पुण्यतिथि पर हर साल सभी माता बहनों को साड़ी और पुरुष वर्ग को वस्त्र देते हैं और महाप्रसाद वितरित करते हैं । 
अतिथियों में आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के भूतपूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी जी, पूर्व प्रधान रामजी शर्मा, डॉ० धीरज विश्वकर्मा, डॉ० तेज बहादुर, ग्राम सभा प्रधान अनोद यादव, महिला रसोइया जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा, श्याम कृष्ण गोयल ने अपने-अपने विचार रखा। इस अवसर पर साधना देवी, विमला भारती, संजू ठाकुर, लक्ष्मी देवी, ओमप्रकाश शर्मा, सीताराम शर्मा, कृष्णा शर्मा, रामजी शर्मा, बब्बन शर्मा, रुद्र प्रताप शर्मा, ठाकुर मंगल सिंह, आकाश शर्मा, अनूप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील सरदास पुरी, लल्लन बागी सहित सैकड़ो माताएं बहनें एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान गौरी शंकर और संचालन विकास वर्मा ने किया।


विज्ञापन