यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

डा० ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक बलिया जबकि ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती की जिम्मेदारी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी में नई जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट और PAC में नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादलों के तहत बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, आजमगढ़ और बरेली समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 

ADG स्तर पर भी हुआ फेरबदल

तबादला सूची में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर पर भी बदलाव किया गया है। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा (ADG, Traffic and Road Safety), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास अपराध शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) का अतिरिक्त प्रभार भी था। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं (ADG Technical Services), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध (ADG Crime), उत्तर प्रदेश, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
देखें स्थानांतरित अधिकारियों की सूची -
👉 ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी।

👉 भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी बनाया गया।

👉 यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया।

👉 कुमार अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया।

👉 रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी बनाया गया।

👉 संजय कुमार सैन को नायक 4वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी।

👉 ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाया गया।

👉 कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया।

👉 कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय बनाया गया।पुलिस भर्ती देखें

👉 डा० ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक बलिया बनाया गया।

👉 अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया।

👉 सर्वेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया।

👉 विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाया गया।

👉 सूरज कुमार राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाया गया।

👉 चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाया गया।

👉 मानस पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया।

👉 आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया।

👉 पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक बागपत बनाया गया।

👉 मधुबन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाया गया।

👉 सुरेश चंद्र रावत को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया।

नई तैनाती के बाद पुलिस व्यवस्था पर नजर

20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब संबंधित जिलों में नई तैनाती के अनुरूप पुलिस व्यवस्था आगे बढ़ेगी। खास तौर पर बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत और आजमगढ़ जैसे जिलों में नेतृत्व परिवर्तन का असर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन