मुख्यमंत्री की प्रेरणा से सेहत की दिशा में शारदा नारायण हाॅस्पिटल की अभिनव पहल

आमजन को लाभान्वित करेगा स्वास्थ्य जागरुकता अभियान- दयाशंकर सिंह

मऊ। शारदा नारायण हाॅस्पिटल द्वारा बुधवार की शाम स्वास्थ्य जागरुकता अभियान का शुभारंभ प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगरपालिका कम्युनिटी हाल स्वास्थ्य जागरुकता अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश और खानपान की शैली के कारण अनेक प्रकार के रोग बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। अपने सेहत के प्रति सचेत न होने के परिणाम स्वरुप बहुत लोगों की असमय मृत्यु हो जा रही है। ऐसे में शारदा नारायण हाॅस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जागरुकता अभियान का शुभारंभ प्रेरणा देने वाला है। इसके माध्यम से बहुत सी बीमारियों का बचाव व्यक्ति स्वयं कर सकता है। 
संस्थान निदेशक डाॅ संजय सिंह ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सेहत के प्रति जागरुकता फैलाने की पहल करने से प्रेरणा लेकर स्वास्थ्य जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। सेमी यूपी चेप्टर, आईएमए, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, नीमा आदि संगठनों के साथ मिलकर इसे प्रदेश भर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान डाॅ सिंह ने डायबिटीज, फैटी लीवर, शुगर तथा ब्लड प्रेशर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को जागरुक किया। 
बांझपन व स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ एकिका सिंह ने बांझपन पर स्लाइड के माध्यम से विस्तार से जानकारी दिया। डाॅ सिंह ने महिलाओं में खून की कमी, प्रसव के दौरान देखभाल तथा प्रसव के उपरांत जच्चा-बच्चा की सेहत के लिए बरतने वाली सावधानी पर प्रकाश डाला। मेडिकल डायरेक्टर, डाॅ सुजीत सिंह ने डेमो के माध्यम से जीवन रक्षा प्रणाली सीपीआर पर विस्तार से जानकारी दिया। डाॅ सिंह ने एक मिनट में मरीज को सीपीआर और सांस देने की कठिन विधा को आसन विधि से परिभाषित किया। 
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी सुनील गुप्ता, रोटरी अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह, आईएमए अध्यक्ष आरके अ्रग्रवाल, इनरव्हील अध्यक्ष ज्योति सिंह, ईएमओ डाॅ सतीश सिंह, डॉ नवीन श्रीवास्तव, डाॅ नासिर, दामिनी शर्मा आदि को अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। संचालन पुरुषार्थ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ संजय सिंह ने किया।

विज्ञापन