कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिए जरुरतमंद बच्चों शैक्षिक सामग्री

बेल्थरा रोड, बलिया। कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शारदीय नवरात्रि में भगवान दास कोठी के पास आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में  जरूरत मंद बच्चों को "शैक्षिक सामग्री" का वितरण किया गया। शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
महाष्टमी के दिन कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत बेल्थरा रोड एसडीएम शरद चौधरी ने जरूरत मंद बच्चों में शैक्षिक सामग्री वितरित कर किया। जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला।
आपको बताते चलें कि संस्था द्वारा समय-समय पर जरुरतमंद बच्चों में शैक्षिक सामग्री का वितरण कर गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया जाता है। 
इसी दौरान कोलकात्ता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए दुर्घटना पर संस्था के तरफ से दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दिया गया।
कार्यक्रम में संस्था के निदेशक प्रशांत रंजन यादव सहित संस्था के सभी ऊर्जावान सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन