बलिया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक पहल करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अंकित सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके गांव के खेतों में एक नया बगीचा तैयार करने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस विशेष अभियान के तहत कुल 251 पौधे लगाए गए, जिनमें आम के 101 पौधों के साथ-साथ अमरूद, नींबू, श्रीफल (बेल), जामुन, तुलसी और अन्य उपयोगी फलदार व औषधीय पौधे शामिल रहे।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मुख्य रूप से शिरकत कर खुद पौधे लगाए और इस अनुठी पहल की सराहना की, जबकि पिछले 7 वर्षों से लगातार पर्यावरण सेवा में जुटे शैलेंद्र प्रताप यादव भी इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने भी पौधे रोपे।
इस अवसर पर धीरज तिवारी, सिद्धनाथ, मंटू, सूर्य प्रताप सिंह, सनी, अनिल यादव और आदिल सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर गांव को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।



