स्थानान्तरण के बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की भावभीनी विदाई

समारोह में स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई 

बलिया। आज वृहस्पतिवार पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का स्थानान्तरण पुलिस अधीक्षक बस्ती होने पर पुलिस लाइन बलिया के सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एसपी महोदय से मिलकर उनके साथ बिताये गये समय व यादों को याद किया गया व स्मृति चिन्ह प्रदान कर भाववीनी विदाई दी गई ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला,अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया रजनीश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ०नि० कौशल पाठक व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनायें दी गईं। 

विज्ञापन