वाराणसी, 23 अक्टूबर, 2026। PET-2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 05151/05152 आजमगढ़–गोरखपुर–आजमगढ़ तथा गाड़ी संख्या 05153/05154 बलिया– कानपुर सेंट्रल–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन तीन फेरों में किया जाएगा।
महेश गुप्ता, जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गाड़ी संख्या 05151 आजमगढ़–गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 24, 29 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को तथा गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर–आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष का संचालन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 05151 आजमगढ़–गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष आजमगढ़ से 19:00 बजे प्रस्थान कर मऊ से 20:05 बजे, इंदारा से 20:20 बजे, बेल्थरा रोड से 20:45 बजे, भटनी से 21:40 बजे तथा देवरिया सदर से 22:07 बजे प्रस्थान कर 23:55 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05152 गोरखपुर–आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गोरखपुर से 18:30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 19:30 बजे, भटनी से 19:55 बजे, बेल्थरा रोड से 20:45 बजे, इंदारा जंक्शन से 21:25 बजे तथा मऊ से 21:45 बजे प्रस्थान कर 23:00 बजे आजमगढ़ पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 05153 बलिया– कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष का संचालन 24, 29 एवं 31 अक्टूबर, 2026 को तथा गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष का संचालन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 05153 बलिया– कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी बलिया से 19:30 बजे प्रस्थान कर युसूफ पुर से 20:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 20:37 बजे, औड़िहार से 21:22 बजे, वाराणसी सिटी से 22:12 बजे, वाराणसी जं से 22:30 बजे, बनारस से 22:50 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23:37 बजे, प्रयागराज रामबाग से 00:45 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 1:05 बजे, सिराथू से 02:00 बजे, फतेहपुर से 02:47 बजे से प्रस्थान कर 06:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल–बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष कानपुर सेंट्रल से 12:55 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर से 14:12 बजे से, सिराथू से 15:42 बजे से, प्रयागराज जंक्शन से 18:15 बजे से, प्रयागराज रामबाग से 18:30 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19:42 बजे, बनारस से 21:03 बजे, वाराणसी जं से 21:20 बजे, वाराणसी सिटी से 21:35 बजे, औड़िहार से 22:22 बजे, गाजीपुर सिटी से 23:07 बजे तथा यूसुफपुर से 23:32 बजे प्रस्थान कर 01:15 बजे बलिया पहुंचेगी।
कोच संरचना
इन परीक्षा विशेष गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएँगे।



