151वीं जयन्ती पर बलिया पुलिस द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया गया नमन, ली एकता और अखंडता की शपथ
बलिया। आज 31 अक्टूबर 2026 को भारत के लौह पुरुष और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के पावन अवसर पर जनपद बलिया में विभिन्न गरिमापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ० ईरज राजा के कुशल निर्देशन में जनपद के पुलिस लाइंस समेत सभी थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में विशेष श्रद्धांजलि सभा एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाइंस बलिया में पुलिस अधीक्षक डॉ० ईरज राजा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और कार्यालय प्रभारियों ने अपने-अपने परिसरों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने उनके अदम्य साहस, अद्वितीय राष्ट्रभक्ति और देश की सैकड़ों रियासतों का विलय कर 'एक भारत' के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। एवं माल्यार्पण के पश्चात पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पुलिस लाइंस में उपस्थित सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इसी प्रकार जनपद के सभी थानों पर भी वहां के प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को सत्यनिष्ठा से देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक बलिया राम बेलास सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
"मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने का भरसक प्रयत्न करूँगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं"।



