शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट ने लगाया चिरैयाकोट में जागरुकता शिविर, 578 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

डायबिटीज को लेकर रहें सचेत, चलेगा जागरुकता माह- डाॅ संजय सिंह

मऊ। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आज चिरैयाकोट में स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 578 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
स्वास्थ्य शिविर को शारदा नारायण हाॅस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा० संजय ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में भारत मधुमेह की राजधानी बनता जा रहा है। डायबिटीज को लेकर लोगों में जागरुकता नहीं होने के कारण इसका प्रसार तेजी से होता जा रहा है। इस दिशा में लोगों की जागरुकता के लिए शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नवंबर माह को डायबिटीज जागरुकता माह घोषित किया गया है। इसमें बार एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट, नगरपालिका, पुलिस प्रशासन, सभी स्कूलों सहित सभी वार्ड एवं गांवों में जाकर लोगों का स्क्रीन टेस्ट करने के साथ ही इस दिशा में जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। आगामी 14 नवंबर को विश्व डायबिटीज डे पर रैली के साथ ही दर्जनों स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
नगर पंचायत चेयरमैन राम प्रताप यादव ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरुकता के प्रति अपनी प्रतिबद्वता व्यक्त किया। मेडिकल डायरेक्टर डाॅॅ सुजीत सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा डायबिटीज माह के तहत जिले के सभी क्षेत्रों में जन-जागरुकता पैदा कर लोगों को स्वास्थ्य के लिए सचेत किया जाएगा। 
शिविर में न्यूरोलाजिस्ट डाॅ विशाल सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ विनीता सिंह, नेत्र सर्जन मालविका राय, डाॅ नवीन श्रीवास्तव ने 578 मरीजों के शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच किया। शिविर में लोगों को निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।

विज्ञापन