बेल्थरा रोड में "नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" के विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

भजनोत्सव में भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु 

बेल्थरा रोड, बलिया। नगर में दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद भी भक्ति और सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना के बाद अब कई समितियां किसी न किसी दिन भंडारे के जरिए श्रद्धालुओं की सेवा कर रहीं हैं। 
बताते चलें कि शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद दूर्गा पूजा समितियों द्वारा महाप्रसाद वितरण हेतु भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। 
इसी क्रम में धर्म, श्रद्धा व आस्था से जुड़े बेल्थरा रोड नगर में चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी स्थित "नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" के तत्वावधान में आज सोमवार को भव्य भजनोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत "मां दुर्गा" के पूजन, भोग एवं आरती के साथ हुआ। धार्मिक और सामाजिक प्रवृति के श्रद्धालुओं के कुशल मार्गदर्शन और संरक्षण में महाप्रसाद वितरण का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
"नव निर्माण दुर्गा पूजा सेवा समिति" द्वारा आयोजित इस पुनीत कार्यक्रम में स्थानीय और ग्रामीण अंचल के हजारों श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता की महाप्रसाद रूपी भंडारे में उत्साह पूर्वक भाग लिया और माता का महाप्रसाद ग्रहण किया। 
श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए आयोजकों द्वारा महिला श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण के लिए अलग स्टॉल लगाए गए जिससे उन्हें प्रसाद ग्रहण में किसी तरह की असुविधा न हो और आसानी से प्रसाद ग्रहण कर सकें।
सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करना भक्ति और सद्भाव का सुंदर प्रतीक है। सामाजिक सहयोग का मिसाल यह भंडारा नगर सहित आसपास के लोगों के अटूट विश्वास और सहयोग से आयोजित किया गया, जो सामूहिक एकजुटता की भावना को भी दर्शाता है।
विशाल भंडारे के साथ साथ देर रात तक भजनोत्सव कार्यक्रम चला।भजनोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर जे. आर. मिश्रा, प्रिंसीपल शीला मिश्रा व सभासद निलेश दीपू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। भजनोत्सव कार्यक्रम में शिवकुमार यादव, सनी सांवरिया, मनोज कुमार गुप्ता "मधुर", अमृता गौतम, ज्योति उजाला के भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। 
भजनोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकार सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरा रोड के विद्यार्थी बताए गए। सैकड़ों लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान "नवनिर्माण 
दुर्गा पूजा सेवा समिति" द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में उत्साह, समर्पण और निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य में सहयोग एवं सेवाभाव और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। 
देर रात्रि तक चले भंडारे में पुरुष, महिलाओं व बच्चों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक रणजीत सिंह, प्रबंधक दीनानाथ शर्मा, मिंटू जायसवाल, अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा 'बबलू' (ग्रीन प्लाई), उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, महामंत्री सभासद निलेश दीपू, कतवारू मौर्य (मौर्या कंप्यूटर), संरक्षक गुलाब चन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष भोला गुप्ता, जगदीश गुप्ता, पंडाल मंत्री बबलू शर्मा, डायरेक्टर अनिल शर्मा, स्वतंत्र प्रभार पिंटू ऑटो पार्ट, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि सिंह, आय-व्यय निरीक्षक नवीन शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, सुनील जायसवाल, अभिषेक मोदनवाल सहित सैकड़ों सदस्यों का सहयोग एवं सेवादान सराहनीय रहा।

विज्ञापन