नगरा थाना पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा  के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो० फहीम कुरैशी के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को गैंग्स्टर एक्ट से संबंधित एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है  ।     
उल्लेखनीय है कि आज रविवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराह का० सूरज निषाद का० कार्तिकेय मिश्रा म०का० ज्योति मिश्रा के मय वाहन सरकारी बोलरो नं० UP 70 AG 3236 बतौर चालक हे०का० संतोष कुमार सिंह के रवाना शुदा के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारंटी/अभियुक्त/संदिग्ध वाहन में क्षेत्र में मामूर थे कि दौराने जांच अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ओम प्रकाश यादव पुत्र सुबाष यादव ग्राम सराय भारती धनईपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया को चन्द्रवार चट्टी से समय 12.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । 
अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।   
         
विज्ञापन