गैरकानूनी पार्सल पकड़े जाने का झांसा देकर आपसे ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले साइबर फ्रॉड (ठगों) से सतर्क रहें

बलिया ।CBI ऑफिसर या एयरपोर्ट से ऑफिसर्स बनकर आपको कॉल करके यह बताने वाले कि आपके नाम से एक पार्सल पकड़ा गया है, जिसमें अवैध हथियार या ड्रग्स या तस्करी का सोना है और आपको CBI/पुलिस गिरफ्तार करने आ रही है, तो ऐसे फ्रॉड लोगों से बचें । उनको कोई भी रुपये ऑनलाइन मत भेजें । 
तुरंत पुलिस को सूचना दें ।
बलिया पुलिस ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी कर ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन