बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर बलिया के सफल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष नरहीं के नेतृत्व में दिनांक 08.04.2024 को उपनिरीक्षक राजेश कुमार प्रभाकर मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र / चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन में मामूर थे कि मुखबीर खास से सूचना मिली एक व्यक्ति उजियार घाट तिराहा के पास चोरी की मोटर साइकिल लेकर आ रहा है, उसके पास अवैध तमंचा भी है । इस सूचना पर उजियार घाट तिराहा के पास नरही पुलिस टीम पहुंचकर एक नफर अभियुक्त मुर्तजा अली पुत्र शौकत अली निवासी उजियार (कुमकुम पट्टी) थाना नरही जनपद बलिया* को समय करीब 23.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त उपर्युक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल पैशन प्रो नम्बर मिटा हुआ तथा कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना नरही पर मु.अ.सं. 97/2024 धारा 41,411 भा
द.वि. व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज दिनांक 09.04.2024 को उपनिरीक्षक राजेश कुमार प्रभाकर मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र / चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन में मामूर थे कि सूचना मिली जद्दुपुर सरया नदी किनारे एक व्यक्ति अवैध तमंचा लिए है तथा उक्त तमंचे को बेचने के लिए किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है । इस सूचना पर जद्दुपुर सरया नदी के किनारे पहुंचकर एक नफर अभियुक्त जयप्रकाश गुप्ता पुत्र हीरा लाल शाह निवासी मझरियां निकट एअर टेल टावर थाना औद्योगिक क्षेत्र बक्सर जनपद बक्सर बिहार* को समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तारी किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ ।
बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्त जयप्रकाश गुप्ता उपरोक्त के विरूद्ध थाना नरहीं पर मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय बलिया कर दिया गया ।



