सिकन्दर पुर पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दर पुर के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दर पुर पुलिस को सफलता मिली  है ।
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज मंगलवार को थाना सिकन्दर पुर थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक मय टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/ संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारंटी करते हुए मुखबिर की सूचना पर हिरन्दी मोड जलालीपुर से एक नफर अभियुक्त विनोद कुमार माली पुत्र स्व0 श्रीकान्त माली निवासी राजपुर थाना के पीछे थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार को समय 08.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । हिरासत में लिये गये अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपर्युक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 95/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।

विज्ञापन