उभांव पुलिस ने 2 किलो 434 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफतार

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थ की अवैध तस्करी पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम के कुशल पर्यवेक्षण में थाना उभांव पुलिस टीम को 2 किलो 434 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफतार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज रविवार को थाना उभांव के उप निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व उप निरीक्षक सूर्यपाल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक नफर अभियुक्त त्रिवेणी यादव उर्फ वभजी पुत्र स्व० भोला यादव निवासी सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया को गौरी ताल घोसा सोनाडीह कुण्डैल मार्ग पर बने दुर्गा जी के मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसकी नियमानुसार तलाशी में अभियुक्त के पास से एक बैग में कुल 2 किलो 434 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । 
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उभांव पर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।


विज्ञापन