71-सलेमपुर से रमाशंकर राजभर ही होंगे INDI गठबंधन के प्रत्याशी

बेल्थरा रोड, बलिया। समाजवादी पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश से लोकसभा के लिए 7 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी, इसके साथ ही 71 - सलेमपुर से INDI गठबंधन से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाशंकर राजभर के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा जारी 7 प्रत्याशियों में 51-फूलपुर से अमरनाथ मौर्या, 58-श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, 60- डुमरियागंज से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, 62-संत कबीर नगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, 71- सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, 73-जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और 74 - मछली शहर से प्रिया सरोज के नाम प्रमुख हैं।
विज्ञापन