दोकटी पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को चोरी की एक मोटर साईकिल व एक देशी तमंचा , एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस के साथ किया गिरफतार

बलिया।पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध व वांछित अपराधियों व इनामिया अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल मार्गदर्शन में आज रविवार को थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल व उपनिरीक्षक जय प्रकाश मय हमराह देखभाल क्षेत्र करते हुए दलन छपरा मे मौजूद थे कि मुखबिर द्वारा सूचना दिया कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साईकिल व अवैध तमंचा लेकर लच्छू टोला से कोड़हरा ढाला होकर महुली घाट से बिहार जाने वाला है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष मय हमराह तत्काल प्रस्थान कर रामपुर कोड़हरा ढाला के नीचे महुली घाट मार्ग पुलिया के पास एक नफर अभियुक्त रंजीत तुरहा पुत्र अनील तुरहा निवासी चिरंजी छपरा थाना दोकटी जनपद बलिया (उम्र करीब 21 वर्ष) को समय लगभग 11.15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के जमा तलाशी करने पर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त से बरामद वाहन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया कि यह गाड़ी हमनें कई महीनों पहले बलिया से चुराया था और गाड़ियां चुरा कर उसका नम्बर प्लेट बदल कर तथा कूट रचित नम्बर प्लेट तैयार कर बिहार में ले जाकर सस्ते दामों मे बेच देते है और परिवार का भरण पोषण करते हैं । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।
विज्ञापन