थाना नरहीं पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, प्रत्येक अभियुक्त के कब्जे से 01-01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व थानाध्यक्ष नरही पन्ने लाल के नेतृत्व में आज रविवार को थाना नरही के पुलिस टीमों के द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों से 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि थाना नरही के प्रथम पुलिस टीम के उप निरीक्षक राजेश कुमार प्रभाकर मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान मुखबिरी सूचना पर भरौली के पास से 01 नफर अभियुक्त सुनील पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम भरौली थाना नरही जनपद बलिया को पुलिस हिरासत में लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया ।

इसी क्रम में नरही पुलिस के द्वितीय टीम के उप निरीक्षक रामाश्रय यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान मुखबिर सूचना पर दौलतपुर पुल तिराहा के पास से 01 नफर अभियुक्त उमाशंकर यादव पुत्र स्व0 प्रभुनाथ यादव निवासी ग्राम भरौली थाना नरही जिला बलिया को पुलिस हिरासत में लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया ।
इसी प्रकार नरही पुलिस के तृतीय टीम के उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बड़काखेत गंगा नदी के किनारे के पास से *01 नफर अभियुक्त फजल अंसारी पुत्र शहबाज उर्फ हगनू नट निवासी ग्राम तेतारपुर थाना नरही जिला बलिया को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया । 

*बरामदगी-*
1. प्रत्येक अभियुक्त के कब्जे से 01-01 अदद देशी अवैध तमंचा कुल 03 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. सुनील पुत्र श्याम लाल निवासी भरौली थाना नरही जनपद बलिया उम्र 39 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 91/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरही जनपद बलिया

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
2. उमाशंकर यादव पुत्र स्व0 प्रभुनाथ यादव सा0 ग्राम भरौली थाना नरही जिला बलिया उम्र 27 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 92/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरही जनपद बलिया

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
3. फजल अंसारी पुत्र सहबाज उर्फ हगनू नट ग्राम तेतारपुर थाना नरही जिला बलिया उम्र 25 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 93/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरही जनपद बलिया


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री राजेश कुमार प्रभाकर चौकी प्रभारी कोरन्टाडीह थाना नरही जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 श्री मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना नरही जनपद बलिया ।
3. उ0नि0 श्री रामाश्रय यादव थाना नरही जनपद बलिया ।
4. हे0का0 अजय कुमार त्रिपाठी थाना नरही जनपद बलिया ।
5. का0 परविन्द यादव थाना नरही जनपद बलिया ।
6. का0 संतोष चौधरी थाना नरही जनपद बलिया ।
7. का बलिराम सिंह थाना नरही जनपद बलिया ।

विज्ञापन