सिकन्दर पुर पुलिस द्वारा एक वारंटी गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व मे थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।  
उल्लेखनीय है कि आज रविवार को थाना सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में उ0नि0  श्रवण कुमार सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए 01 नफर वारण्टी अभियुक्त 1. शम्भू पुत्र बालकिशुन राजभर निवासी कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को उसके घर से सम्बन्धित 1. मु0न0 4010/13 धारा 325,323,504,506 भादवि थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।
विज्ञापन