बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व तलाश वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा के सफल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भीमपुरा के नेतृत्व में आज सोमवार को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उप निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप दूबे मय हमराह के साथ तिरनई चट्टी पर मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर 01 नफर अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र स्व० राकेश सिंह ग्राम शाहपुर टिटिहा थाना भीमपुरा बलिया को समय 09.30 बजे बहरामपुर मोड़ बहद ग्राम शाहपुर टिटिहा पुलिस हिरासत में लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्त की जामा तलाशी में उसके पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भीमपुरा पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।



