आज सोमवार को थाना हल्दी के उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 92/24 धारा 304B/498A/323/504/506 भादवि0 व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित वांछित 03 नफर अभियुक्तों राकेश सिंह पुत्र सुभाष सिंह(मृतका के पति), मन्टू सिंह उर्फ रामविजय सिंह पुत्र सुभाष सिंह(मृतका के जेठ) और अंजली सिंह पत्नी मंटू सिंह उर्फ राम विजय सिंह (मृतका की जेठानी) निवासीगण ताडीबड़ागांव थाना नगरा जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर बलिया रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार दिनांक 23.04.2024 को थाना हल्दी पर पंकज कुमार सिंह पुत्र स्व० लल्लन सिंह निवासी भरसौता थाना हल्दी ने तहरीर दिया था कि दिनांक 20.04.2024 को उनकी बहन ज्योति सिंह को उसके पति राकेश सिहं, जेठ मंटू सिंह, जेठानी अंजलि सिंह तथा ससुर सुभाष सिंह द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना करते हुये उसे बुरी तरह से मारा पीटा गया है जिससे उनकी बहन गंभीर रुप से घायल हो गयी है, इस संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया । दिनांक 26.04.2024 को ज्योति सिंह की मृत्यु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी जिसके पश्चात् उपरोक्त मुकदमें में धारा 304B की बढ़ोत्तरी कर संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था जिस संबंध में थाना हल्दी को आज ये महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।



