बेल्थरा रोड, बलिया।बेल्थरा रोड में भी भीषण गर्मी व हीटवेव से जन जीवन प्रभावित है। गर्मी के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं, मौसम को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भी अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने आवश्यक कार्य न होने पर लोगों को 10 से 4 बजे तक घरों में ही रहने की सलाह दी है।
ज्ञात हो की बलिया में आजकल तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है भीषण गर्मी / हीटवेव को देखते हुए लोग घरों में ही रहना उचित समझ रहे हैं। हीटवेव को देखते हुवे सीएचसी सीयर में भी मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है । इस संबंध में अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में इसकी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए 6- 6 बेड का दो वार्ड अलग से बनाया गया है ।जिसमें प्रत्येक वार्ड में मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। ऑपरेशन थिएटर तथा लेबर रूम में एसी लगाया गया है। जबकि पानी के लिए एक आरओ सिस्टम के साथ ओआरएस प्वाइंट भी बनाया गया है।
अधीक्षक डाॅ सिंह ने बताया कि मरीजों के लिए अस्पताल में पर्याप्त दवा की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हीटवेव को देखते हुए शासन की गाइड लाइन को जिम्मेदारी पूर्वक निभाया जा रहा है। जहां तक मरीज की बात है तो अभी तक डायरिया के ही मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। हीटवेव से बचाव के संबंध में उन्होंने कहा की जहां तक हो सके घर से निकलते समय पानी पीकर तथा पानी की बोतल साथ में लेकर कर निकलें। घर से निकलते समय ढीले - ढाले पूरी बांह का सूती (वस्त्र ) शर्ट पहन कर ही निकलें ताकि पूरा शरीर ढंका रहे।



